ham tumse juda hai…
हम तुमसे जुदा है.
पर फ़िर भी वफ़ा है.
ये प्यार सदा है .
ये प्यार सदा है.
ये अलग बात है
हम साथ नही है.
जो लम्हे कभी साथ गुजरते
आज वो मुलाकात नही है.
सपने जो सजाए थे हमने
अब वो सौगात नही है.
जोड़ी जो बनी थी हमने
उस जश्न की बारात नही है.
जो बातें अधूरी थी कभी
हां! आज वो बात नही है
पर,
दिल है, दर्द भी है
और वो जज्बात भी है.
वो पल जो साथ गुजारे थे कभी
उन यादो की बारात भी है.
सपने भले ही उजर गए हो.
सपनो से भी सुंदर प्यार अभी है.“वफ़ा खुशियों का जन्म है
भावनाओं का विस्तार है
हम से हमारे हमेशा रहे खुश
बस यही तो प्यार है ““तुम जहा भी रहो सदा खुश रहो
सदा से रही है सदा ये हमारी,
की जब तक रहो कही भी जमी पर
खुशी हो खुशी की खुशी में तुम्हारी. “************* - नीतेश मानव
Comments
bahut khoobsurat
its 2 gud.