shayad hame ishq ho gaya hai……..

उठती झुकती वो
जबसे पड़ी है इधर.
कुछ हुआ है असर .
हम नही बेख़बर.

शायद हमें इश्क हो गया है
दिल अपने घर का पता खो गया है
उसको देखे बिना चैन  आता नही
बेकरारी का आलम सदा हो गया है
शायद हमें इश्क हो गया है……………..

ख़ुद को मैंने हमेशा छुपाए  रखा
दिल के वारो से ख़ुद को बचाए रखा
चाहकर भी कभी ,किसी को चाहा  नही
अपने अरमानो को दिल में दबाए रखा
दिल से परदे का ये आलम अब सजा हो गया है
अब तो बैचैन होना एक मजा हो गया है
शायद हमें इश्क हो गया है…………..

कुछ लोग जो मुकाम पाते है
प्यार का हसीं अंजाम पाते है
उन दीवानों से एक दुआ मांगता हूँ
नजर ये हमारी देखे जहा भी
उसे हर पल बस वहाँ  मांगता हूँ
दिल ये मेरा कही गुमशुदा हो गया है
किसी और दिल पे फ़िदा हो गया है
शायद हमें इश्क हो गया है…………..

मानने अब लगा हूँ इश्क होता है यार
कभी न कभी कही न कही
किसी न किसी से जीवन में एक बार
मोहब्बत में हर पल नया हो गया है
वक्त कही खुशियों की बाहों में सो गया है
शायद हमें इश्क हो गया है……………..
शायद हमें इश्क हो गया है…………….

**********************************************   – नीतेश मानव

Comments
  1. rahul swami says:

    dekh k to yahi lagta hai k galib miyan aap ko ishq ho gaya hai.,…………………….. aap agar muzic k b kayal hain to ise sangeet k suron me piro kar dekhiyega. kaisa lagta hai…………………………………………………………………………………………………. rahul swami

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s