teri ye adaaye…
कोई हँसता है ,कोई गाता है
जो भी देखता है ,खो जाता है
तेरी ये अदाए दीवाना कर गयी है ,
नजरो को ख्वाबो की रौशनी से भर गयी है.
तेरी आँखों ने ऐसा क्या जादू किया
जो भी डूबा है उसमे बस उसी में खो गया ,
तेरे चमकते चेहरे की तारीफ़ क्या
चाँद ने बादल से अपना चेहरा छिपा लिया .
हर तरफ़ तेरे आने से खुशबू बिखर गयी है
तेरी ये अदायें दीवाना कर गयी है…………
आज चुभने लगी है कांटे गुलाबो को तन पे
चाँदनी रात में भी उसका दिल जल रहा है.
ख़ूबसूरत वही जो गुलाबो सी हो
देख के तुमको अब ये फ़साना बदल रहा है.
तेरी एक झलक पाने सारी दुनिया तरस गई है
तेरी ये अदायें दीवाना कर गयी है…………
जी उठे वो जो मरने को बेताब थे
आसरा तेरी आँखों का ऐसा मिला.
मुस्कराहट ने ऐसा अचम्भा किया
कितने नम आँखों को खुशियों का मरहम मिला .
तेरे कदमो तले ये दुनिया जन्नत सी संवर गयी है
तेरी ये अदायें दीवाना कर गयी है………..
[...] teri ye adaaye… [...]